Monday, January 2, 2012

An Old School Prayer

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमज़ोर हो न
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूल कर भी कोई भूल हो न .....

दूर अज्ञान के हो अँधेरे,
तू हमें ज्ञान की रोशनी दे,
हर बुराई से बचते रहे हम,
जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे,

बैर होना किसीको किसीसे,
भावना मन में बदले की हो ना ,
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूल कर भी कोई भूल हो ना ...

No comments: